चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह और परिचालक संघ के प्रधान प्रीत महेंद्र सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मंगलवार को निगम की बस सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी। सभी 32 डिपो से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में आ गया है। यूनियन नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की 2016 से बकाया करोड़ों की एरियर, ओवर टाइम, नाइट भत्ते और मेडिकल बिलों के भुगतान की मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, परिवहन निगम के एमडी, मुख्य सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारियों को 24 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को 24 जून तक पूरा नहीं किया गया, तो निगम के कर्मचारी 25 जून से पूरे प्रदेश में आंदोलन पर चले जाएंगे।
परिवहन निगम के चालक और परिचालक संघ द्वारा सरकार को बकाया करोड़ों की देनदारियों के भुगतान को 24 जून तक का समय दिया है। सरकार व निगम प्रबंधन को दिए नोटिस में मुख्य रूप से सभी श्रेणी के एचआरटीसी कर्मचारियों के 2016 से अटके एरियर का तत्काल भुगतान करने, ओवर टाइम और नाइट भत्तों का 150 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भुगतान करने, कर्मचारियों को चार-चार जोड़ी वर्दी उपलब्ध करवाने, मेडिकल बिलों का पिछले चार वर्षों से बकाया करीब 25 से 30 करोड़ का भुगतान करने की मांग मुख्य है।