फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: चोटियों पर हिमपात शुरू, हिमाचल में भारी बर्फबारी-बारिश का अलर्ट; इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Thu, 22 Jan 2026 03:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य में 48 घंटों के दाैरान अच्छी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
माैसम बदलेगा करवट, शिमला में छाए हल्के बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले करीब तीन महीने से सूखे जैसे हालात झेल रहे हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच वीरवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। शुक्रवार को प्रदेश भर में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जनवरी को कुल्लू, चंबा एवं लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


Trending Videos

वीरवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं। मैदानी क्षेत्रों में वीरवार को कोहरे से राहत रही। इसी बीच ताबो, कुकुमसेरी, कल्पा और पांगी में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। रात को मनाली में भी एक डिग्री के आसपास तापमान रह रहा है। प्रदेश के दस जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश भर में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 24 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, अन्य क्षेत्रों में 24 और 25 को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 26 से 28 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 26 से 28 जनवरी तक ऊना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश- ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन में बारिश के साथ अंधड़ चलेगा। शिमला, सोलन और सिरमौर को छोड़ अन्य जिलों में बिजली चमकने व 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।

क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

ताबो - 8.7

कुकुमसेरी - 7.1

कल्पा - 2.0

रिकांगपिओ 0.4

हमीरपुर 1.3

मनाली 1.5

सोलन 1.6

मंडी 2.5

ऊना 3.4

कांगड़ा 3.4

बिलासपुर 3.5

धर्मशाला 5.0

शिमला 5.6

नाहन 6.7
विज्ञापन

5 फरवरी तक ऐसा रह सकता है माैसम, विभाग ने जारी किया  विस्तारित रेंज पूर्वानुमान 
विभाग ने विस्तारित रेंज मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके अनुसार के 23 से 29 जनवरी तक के पहले सप्ताह के कुछ दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की बहुत अधिक संभावना है। इस दाैरान चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और सिरमौर जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। इस अवधि के दाैरान सामान्य से अधिक बारिश  होने की बहुत संभावना है। वहीं 30 जनवरी से 5 फरवरी के दूसरे सप्ताह के दाैरान राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इस दाैरान कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें