फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पेड़ कटान मामले में ये क्या बोल गए सत्ती

Sat, 29 Nov 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने तारादेवी में निजी भूमि पर पेड़ों के अवैध कटान के मामले पर सीएम की ओर से जांच के आश्वासन को लीपापोती करार दिया।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं जानते हैं कि इस अवैध कटान के मामले में एक मंत्री की संलिप्तता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार से मांग की है कि जनता उस मंत्री का नाम जानना चाहती है।

तारादेवी में हुए अवैध कटान को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा में उठाएगी। भाजपा ने भी आरोप पत्र में कुछ मंत्रियों के गलत कारनामों को सामने लाया, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल जांच का आश्वासन देकर मामले को दबाते रहे।
विज्ञापन


जाखू मंदिर के पास पेड़ों का अवैध कटान इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि सरकार की नाक के नीचे इस तरह के मामले हो रहे हैं। कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन के बाध्य होना होगी।

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भाजपा का आरोप बेबुनियाद है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंत्रियों की संलिप्तता होती थी। अवैध कटान के मामले में अब तक जो कार्रवाई होनी चाहिए थी, सरकार ने की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें