फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज से सटे इलाके में अवैध दुकानों पर चला हथौड़ा, खलीनी में भी टूटेगा भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंकिंग जोन में बनीं 15 से ज्यादा दुकानों और ढारों को तोड़ने का काम शुरू, हटाए गए तहबाजारी, आज भी जारी रहेगी कार्रवाई
विज्ञापन

लोअर खलीनी में तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा टूटेगा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर पदमदेव परिसर से सटे इलाके को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम ने तहबाजारियों को हटाने के साथ ही यहां कई साल पुराने अवैध ढारों और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं लोअर खलीनी में तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा टूटेगा।

निगम का लक्ष्य इसी सप्ताह सभी ढारे और दुकानें हटाने का है। शहर के खलीनी वार्ड के भगवती नगर में भी तीन मंजिला मकान के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। इस भवन का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बनाया गया है। नगर निगम के अनुसार, रिज मैदान पर लक्कड़ बाजार सड़क से सटा यह इलाका सिंकिंग जोन में शामिल है। यहां 15 से ज्यादा अवैध दुकानें और ढारे बने हुए हैं। लगातार धंस रहे इस इलाके को रिवोली की तर्ज पर मजबूती देने के लिए नगर निगम ने पिछले साल नया प्रोजेक्ट तैयार किया था। इस काम को शुरू करने के लिए निगम ने तहबाजारियों को कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन उन्होंने जगह खाली नहीं की। तहबाजारियों की मांग थी कि निगम पहले उन्हें बैठने के लिए दूसरी जगह उपलब्ध करवाए। वहीं, निगम का कहना था कि ज्यादातर तहबाजारी अवैध रूप से बैठे हैं और उनका पंजीकरण भी नहीं हुआ है। पंजीकृत तहबाजारियों को दूसरी जगह स्थान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कुछ तहबाजारियों ने इस मामले में अदालत का दरवाजा भी खटखटाया था। नगर निगम के अनुसार अदालत से भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद अब इस जगह को खाली करवाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और दुकानों व ढारों को हटाने का काम शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर की अगुवाई में टीम दिनभर मौके पर अवैध निर्माण हटाने में जुटी रही।अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि इसी सप्ताह पूरी साइट से अवैध निर्माण हटा दिया जाएगा। इसके बाद इस जगह को लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा, ताकि नए परिसर का निर्माण शुरू हो सके।
विज्ञापन



खलीनी में टूटेगा तीन मंजिला मकान का अवैध हिस्सा
खलीनी के भगवतीनगर में तीन मंजिला भवन के उस हिस्से को तोड़ा जा रहा है, जो सरकारी जमीन पर बना है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, भवन का कुछ हिस्सा सरकारी भूमि पर बनाया गया है। इस मामले में अदालत में सुनवाई चल रही थी। हाल ही में आए फैसले में भवन मालिक को सरकारी जमीन पर बने हिस्से को गिराने के आदेश दिए गए हैं। भवन मालिक ने खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता रजनीश ने बताया कि मौके पर भवन का काफी हिस्सा गिराया जा चुका है। भवन मालिक स्वयं इस काम को करवा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें