फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में स्पोर्ट्स डोनेशन के नाम पर अवैध वसूली, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 17 May 2018 12:59 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्पोर्ट्स डोनेशन की अवैध वसूली की जा रही है। जबकि बच्चों से स्कूल में प्रवेश के दौरान स्पोर्ट्स फंड अलग से लिया जाता है। यह वसूली प्रदेश शिक्षा विभाग से संबद्धता प्राप्त हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन कर रही है। 
विज्ञापन


हालांकि, सरकार और शिक्षा विभाग ने एसोसिएशन को बच्चों से डोनेशन वसूलने का कोई अधिकार नहीं दिया है। लेकिन, हर जिला में स्पोर्ट्स डोनेशन प्रवेश शुल्क के साथ हर साल ली जा रही है।

शिक्षा विभाग में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया है। स्कूलों की खेलकूद गतिविधियां इसी एसोसिएशन के माध्यम से आयोजित होती हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन इन आयोजनों के लिए स्पोर्ट्स संघ के संविधान व नियमावली के अनुछेद-4 के भाग-12 के तहत डोनेशन ले सकती है। लेकिन, एसोसिएशन यह डोनेशन बाहरी लोगों से लेने की बजाय स्कूलों में नौवीं से जमा दो तक के बच्चों से निर्धारित धनराशि के तहत वसूल रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

स्पोर्ट्स डोनेशन का नहीं होता ऑडिट 

शिक्षा विभाग के माध्यम से खेलकूद गतिविधियों के लिए बच्चों से लिए जाने वाला स्पोर्ट्स फंड का बाकायदा ऑडिट होता है। लेकिन, स्पोर्ट्स डोनेशन का एसोसिएशन कोई ऑडिट नहीं करवाती है। हर साल स्पोर्ट्स डोनेशन से ही करीब एक करोड़ रुपया एसोसिएशन एकत्रित करती है। 

शिक्षा विभाग के रूल्स बुक के अनुसार पृष्ठ नंबर 41 में फीस एंड फंडस के नियम क्रमांक दो में लिखा गया है कि विभाग से निर्धारित फीस और फंड ही बच्चों से लिया जाएगा। इसके अलावा बच्चों से पैसे लेने वाले पर कार्रवाई करने का प्रावधान है। 

मंत्री बोले- होगी जांच
स्पोर्ट्स डोनेशन लेने के लिए शिक्षा विभाग से कोई भी आदेश नहीं हैं। प्रदेश में किन-किन जिलों में स्पोर्ट्स डोनेशन वसूला जा रहा है। इसकी जांच की जाएगी। - सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री हिमाचल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें