मनकोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए हीरे से कम नहीं हैं। अगर भाजपा को कर्नाटक में जीत मिली तो उसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाएगा। मोदी की तरह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छवि स्वच्छ और ईमानदार है, लेकिन पिछले पांच महीने में भाषणों के अलावा जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।
चुनावी स्टंट होती है भाजपा की चार्जशीट
मेजर ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी चार्जशीट में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह सहित कई मंत्रियों के घोटालों को उजागर किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा और कांग्रेस की चार्जशीट सिर्फ चुनावी स्टंट होती है। आरोप लगाने के बाद कभी भी कार्रवाई नहीं होती है।
जयराम युवाओं को रोजगार दें
मनकोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं रखता, लेकिन कांगड़ा जिले के हितों की रक्षा करने के लिए बोलने से कभी भी पीछे नहीं हटूंगा। शाहपुर में हुए करीब आधा दर्जन मर्डर केसों में आज तक कोई न्याय नहीं हुुआ है।