फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी के ए व बी ब्लॉक के बीच अवैध पार्किंग, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा होने के बावजूद हो रही नियमों की अनदेखी, शिकायत के बाद भी नहीं निकला समाधान
विज्ञापन

छुट्टी के बाद मरीजों को ले जाने में होती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के ए और बी ब्लॉक के बीच वीआईपी वाहनों की पार्किंग मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

यह क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित है, इसके बावजूद यहां वाहनों की पार्किंग हो रही है। आरोप है कि न तो अस्पताल प्रबंधन इस पर रोक लगा पा रहा है और न ही यातायात व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारी कोई कार्रवाई कर रहे हैं। नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा होने के बावजूद यहां नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। स्थानीय लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि वह कई बार इस समस्या को अस्पताल प्रबंधन के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ए ब्लॉक में गायनी ओपीडी के अलावा कई विभागों के वार्ड भी हैं, जहां मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही लगी रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे लेने पहुंचने वाले तीमारदारों को वाहन कुछ देर के लिए रोकने तक की अनुमति नहीं मिलती। वहीं नो पार्किंग जोन में वीआईपी वाहनों की पार्किंग जारी रहती है। इससे अस्पताल की व्यवस्था में दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लग रहे हैं। मरीज सुंदर सिंह, मुनीष और कर्मचंद ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आम मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वीआईपी वाहनों के लिए नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें