आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा पुत्र निक्का राम गांव तनोह, राजेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम गांव पनसाई, विजय कुमार पुत्र बाबूराम गांव पनसाई, संजीव कुमार पुत्र बंसीलाल गांव त्यासर तथा शीतल महारली हमीरपुर के जंगल से खैर की लकड़ी काटकर एक ट्राले में 15 मोछे ला रहे थे।
मुख्य सड़क पर पहुंचते ही वन विभाग की टीम को देखकर शीतल महारली ने चलती गाड़ी से छलांग लगाई और फरार हो गया। एक आरोपी ने कारतूसी बंदूक रेंज ऑफिसर बंगाणा और उनके साथ खड़े दो फॉरेस्ट गार्ड पर तान दी। वह ट्रिगर दबाता रहा, लेकिन बंदूक खाली थी। बताया जा रहा है ये पांचों आरोपी शराब के नशे में थे। चारों आरोपियों से बंदूक और दो कारतूस कब्जे में लिए हैं।
आरोपी के धरपकड़ के लिए कमेटी गठित
बंगाणा थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने कहा कि पुलिस ने चारों वन काटुओं को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से एक बंदूक और दो कारतूस बरामद किए हैं। बताया कि पांचवें आरोपी की तलाश के लिए वन विभाग के साथ टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।