फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और दिल्ली में भी फैला हो सकता है जैनेट फार्मा कंपनी का अवैध दवा कारोबार

Fri, 04 Feb 2022 02:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कंपनी ने फर्जी बिलों पर प्रतिबंधित दवाएं बेचकर दो साल के भीतर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध कारोबार किया है। नारकोटिक्स ब्यूरो के डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि फार्मा कंपनी का दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कारोबार होने का अंदेशा है। 
विज्ञापन
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैनेट फार्मा कंपनी के खिलाफ चल रही जांच में सामने आया है कि प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश (यूपी) और दिल्ली तक फैला हो सकता है। इस कंपनी ने फर्जी बिलों पर प्रतिबंधित दवाएं बेचकर दो साल के भीतर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध कारोबार किया है।  छानबीन को आगे बढ़ाते हुए नारकोटिक्स ब्यूरो हर पहलू को खंगालने में जुट गया है। यह भी पता चला है कि 2018-19 में पंजाब में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर कंपनी का थोक दवा लाइसेंस रद्द किया गया था।

विज्ञापन


इस कंपनी ने 2019 में बद्दी में थोक दवा व्यवसाय शुरू किया था। पंजाब के बरनाला में भी फ फार्मा फैक्ट्री चल रही थी। कंपनी का मालिक दिनेश बंसल अपनी कार का इस्तेमाल एनडीपीएस दवाओं को राजस्थान, पंजाब में ले जाने के लिए करता था। इस मामले में एसआईटी मामला दर्ज कर दिनेश बंसल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो के डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि फार्मा कंपनी का दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कारोबार होने का अंदेशा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें