फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जर्नलिज्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एमए करवाएगा इग्नू

Mon, 16 Jan 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

इग्नू अध्ययन केंद्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के समन्वयक डॉ. अमरजीत अत्री ने कहा कि इग्नू की ओर से नए सत्र के लिए जर्नलिज्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर एमए का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
ignou - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इग्नू की ओर से सत्र-2023 से जर्नलिज्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इग्नू अध्ययन केंद्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के समन्वयक डॉ. अमरजीत अत्री ने कहा कि इग्नू की ओर से नए सत्र के लिए जर्नलिज्म और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर एमए का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी तक इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से बिना विलंब शुल्क के प्रवेश पा सकते हैं। इसके अलावा इग्नू की ओर से संचालित अन्य सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा या प्रमाण पत्र कोर्स के लिए भी प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


जो विद्यार्थी इग्नू के पाठ्यक्रमों में पहले से ही पंजीकृत हैं और अपने अगले वर्ष के लिए पंजीकरण करवाना चाहते हैं। वह भी 31 जनवरी तक के लिए पुन: रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में जुलाई 2022 में करीब 1,100 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है।  डॉ. अत्री ने कहा कि जुलाई सत्र 2022 में प्रवेश पाने वाले इन सभी विद्यार्थियों के लिए केंद्र ने 18 जनवरी को सायं 4 बजे बैठक भी रखी है। यह बैठक ऑनलाइन माध्यम से गूगल मीट पर होगी। बैठक में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया जाएगा और उनके सवालों का उत्तर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को उनके सत्रीय कार्य जमा करवाने के लिए उनके परीक्षा फार्म भरने के लिए और ऑनलाइन माध्यम से लगने वाली कक्षाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें