आईजीएमसी अस्पताल आने वाले हजारों लोगों को फ्री चाय और बिस्कुट मिलेंगे। अस्पताल के कैंसर विभाग की शाखा में अल्माइटी बलेसिंग (प्रभु कृपा) नाम से कैंटीन तैयार की गई है। इसका उद्घाटन 15 अक्तूबर को दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। यह कैंटीन लोगों के दान से चलेगी।
जैसे-जैसे लोग जुड़ते जाएंगे, इसमें मरीजों को निशुल्क खिचड़ी भी मिलेगी। 24 घंटे यह कैंटीन खुली रहेगी। हिमाचल प्रदेश में यह अपनी तरह की पहली कैंटीन होगी जिसमें आने वाले हर व्यक्ति को कोई बिल नहीं चुकाना पड़ेगा। शुरुआती चरण में कैंटीन सुबह सात से आठ बजे तक खुली रहेगी। इसमें जो भी लोग इस समय पर आएंगे उन्हें फ्री में चाय बिस्कुट मिलेंगे।