फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः आईजीएमसी में ऑनलाइन मिलेगी आपकी रिपोर्ट

Mon, 21 Apr 2014 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी में सोमवार से एमआरआई, सिटी स्कैन और डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट ऑनलाइन मिलना शुरू हो जाएगी। अस्पताल के आईटी विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन


मरीज टेस्ट करने के बाद तुरंत डाक्टर के पास जा सकता है और डाक्टर मरीज का आईडी नंबर डालकर कंप्यूटर में ही रिपोर्ट देख कर उपचार के बारे में अपना परामर्श दे सकते हैं।

मरीजों को रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इतना ही नहीं, मरीज रिपोर्ट को अपने ई- मेल या पैन ड्राइव में भी ले जा सकता है। ऑनलाइन होने से रिपोर्ट खोने का भी डर नहीं होगा।
विज्ञापन


सभी रिपोर्ट अस्पताल के कंप्यूटर नेटवर्क पर अपलोड हो जाएंगी। डाक्टर आराम से ओपीडी में बैठकर मरीज की रिपोर्ट देख पाएंगे।

मरीज और डॉक्टर का बचेगा समय

इस योजना के लागू होने से डाक्टरों और मरीज दोनों का समय बचेगा। एमआरआई की टेस्ट रिपोर्ट अमूमन अगले दिन मरीज को दी जाती है।

अगले दिन रिपोर्ट लेकर जब मरीज डाक्टर की तलाश में ओपीडी में पहुंचते हैं तो वहां कोई और ही डाक्टर मिलते हैं।

इस स्थिति में मरीज डाक्टर को खुद खोज ले या फिर अगले सप्ताह उस डाक्टर की ओपीडी में आकर रिपोर्ट दिखा ले। ऑनलाइन होने से मरीज उसी दिन अपनी रिपोर्ट दिखा कर इलाज शुरू करवा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें