फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू ने ली 64 वर्षीय व्यक्ति की जान, 13 अगस्त को हुआ था भर्ती

Sun, 30 Aug 2026 05:26 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

IGMC Shimla Swine Flu Death: शिमला के आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज बिलासपुर जिले का रहने वाला था और उसे 13 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसका उपचार जारी रहा, लेकिन मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बिलासपुर जिले का रहने वाला था। उसे 13 अगस्त 2026 को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में उपचार के दौरान 29 अगस्त को मरीज की स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी रहा, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यक सावधानियां बरती गईं। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू (H1N1) के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह हो सकते हैं। प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं:

  • अचानक तेज बुखार
  • खांसी, खासकर सूखी खांसी
  • गले में खराश
  • नाक बहना या नाक बंद होना
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों और शरीर में दर्द
  • ठंड लगना
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी
  • कुछ मामलों में मतली, उल्टी या दस्त, खासकर बच्चों में
गंभीर लक्षण होने पर सावधान
सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, भ्रम या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें