फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देनदादियां एक माह में नहीं दीं तो पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन

सार

शिमला में पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार को बकाया देनदारियों और मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई ने चेताया
विज्ञापन

मेडिकल बिल का भी जल्द भुगतान करे सरकार : सूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार को चेताया कि पेंशनरों की देनदारियां एक महीने में पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन कर रोष प्रकट किया जाएगा।
रोटरी क्लब में वीरवार को पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मदन शर्मा की अध्यक्षता में जिला इकाई की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में विशेष रूप से 17 अक्तूबर को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की गई। निर्णय लिया कि जन जागरण अभियान के तहत सभी पेंशनरों को जागरूक किया जाएगा। प्रेस सचिव सैन राम नेगी ने बताया कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को सभी वित्तीय लाभ, कम्यूटेशन, लीव इनकैशमेंन, ग्रेच्युटी और 13 प्रतिशत डीए तथा एरियर की अदायगी नहीं की है। मेडिकल बिलों का भुगतान 3 वर्षों से लंबित हैं। इस कारण पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने चेताया कि एक महीने के नोटिस की अवधि के दौरान सरकार पेंशनरों की देनदारियों की अदायगी नहीं करती है तो प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, सह संयोजक मोहन ठाकुर, दीप राम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, भागचंद चौहान, लायक़ राम शर्मा, अमोलक राम, बुद्धि राम जस्टा, सुरेंद्र ठाकुर, मीरा ठाकुर, सुभाष वर्मा, देवी लाल ठाकुर, गोपाल झिलटा, सत्य प्रकाश वर्मा, रितुराज, सूरत सिंह, दलीप जस्टा, ज्ञान चंद भलाई, हरदयाल, मोहन दास, इंद्र सिंह, योग राज, गुलाब ठाकुर, रतन ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, सुभाष झागटा, विजय, सुंदर और अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें