प्रदेश सरकार ने बागवानी विभाग के अधिकारियों और नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की कमेटी बना दी है। यह कमेटी पांचों जिलों में सेब पर स्कैब के रोग पर निगरानी रखेगी। कमेटी हर हफ्ते सरकार को अपनी रिपोर्ट देती रहेगी।
क्या कहते हैं बागवानी निदेशक
प्रदेश के बागवानी निदेशक केसी आजाद कहते हैं कि राज्य के पांच जिलों शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और चंबा के सेब पर स्कैब रोग की शिकायतें आई हैं। सरकार ने कमेटी बनाकर स्कैब पर बराबर निगरानी रखने को कहा है। कमेटी बागवानों को दवाओं के छिड़काव को लेकर सुझाव भी देती रहेगी।