फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी पीएम बने तो कितनी लड़कियों के फोन टैप कराएंगे'

Fri, 02 May 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने यहां नरेंद्र मोदी के खिलाफ बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने एक लड़की के फोन की टैपिंग कराई थी, लेकिन प्रधानमंत्री बने तो देश की लड़कियों का क्या हाल होगा? शिंदे ने कहा कि जल्द ही फोन टैपिंग प्रकरण में आयोग के अध्यक्ष की भी नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन


वे शनिवार को शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटर हाफ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में चाय बेचने वाला के नाम पर मोदी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं, लेकिन देश की जनता सब समझती है। उनका कोई भी कार्ड कामयाब होने वाला नहीं है।

मै छह बार गुजरात गया, लेकिन मोदी ने कभी नहीं बताया कि वह चाय भी बेचते थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव के पूरे पैटर्न को ही बदल दिया है। नीतियों की आलोचना करने के बजाय वह सोनिया और राहुल पर निजी हमले तक सीमित हैं।
विज्ञापन

एनडीए सरकार में क्यों नहीं पकड़ लाए दाउद

शिंदे ने कहा कि दाउद इब्राहिम को पकड़ने के लिए जो मैंने बयान दिया था, उस पर मोदी ने कहा था कि ऐसे गृह मंत्री पर शर्म आती है। मोदी ने कहा था-क्या अमेरिका ने लादेन को पकड़ने के लिए प्रेस नोट जारी किया था।

इस पर शिंदे ने कहा कि देश में छह साल तक एनडीए की सरकार रही, गुजरात में शिव सेना भाजपा की सरकार रही। तब के नेताओं ने कहा था कि दाउद को घसीटते हुए भारत लाया जाएगा, लेकिन कुछ भी नहीं किया।

शिंदे ने दावा किया कि देश में यूपीए थर्ड की सरकार बन रही है, जिसके प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। इस दौरान शिंदे ने यूपीए सरकार की ओर से बनाए गए कानून और अन्य उपलब्धियों को भी गिनाया।

मान लिया, मोदी पीएम बनने वाले हैं

लगता है शिंदे भी दूसरे कांग्रेसी नेताओं की तरह हथियार डाल चुके हैं। यहां पत्रकारों से बात करते वक्त वह बोल गए- मोदी पीएम बनने वाले है, उन्हें देश के हर क्षेत्र के बारे में जानकारी होनी चाहिए। लेकिन, उन्हें तमाम क्षेत्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पत्रकारों ने उनसे तुरंत पूछा कि -क्या आप मान चुके हैं कि मोदी अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं? इस पर शिंदे ने कहा-नहीं नहीं मेरा मतलब ये है कि वह पीएम बनने की चाहत तो रखते ही हैं। शिंदे ने अप्रत्यक्ष रूप से ये भी मान लिया कि कांग्रेस संकट में है। उन्होंने कहा-संकट की घड़ी में हिमाचल प्रदेश ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है।

इस बार भी हिमाचल की जनता संकट की घड़ी में कांग्रेस का साथ देगी। 22 साल से हिमाचल आता रहा हूं। इसलिए हिमाचल से मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव भी हो गया है।
विज्ञापन

चेन्नई में एनआईए की टीम भेजेंगे

गृह मंत्री ने कहा कि चेन्नई में हुए धमाकों की जानकारी एकत्रित करने के लिए एनआईए की एक टीम भेजी जा रही है। हालांकि, तमिलनाडु सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने से मना कर दिया। ऐसे में केंद्र कुछ भी नहीं कर सकता।

केवल आंकड़े एकत्रित करने के लिए टीम भेजी जा रही है। असम में पहले से भी धमाके होते रहे हैं, सुबह ही दस कंपनियां वहां के लिए भेज दी गई हैं।

एक सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा कि मोदी को लेकर कोई भी धमकी मिलने की खबर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें