फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड कारपेट पर चलकर वोट डालेंगे ये जनाब

Thu, 01 May 2014 11:01 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला/रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले मतदाता और किन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले 97 वर्षीय श्याम शरण नेगी का वोटिंग के दिन सात मई को बूथ पर शानदार स्वागत होगा। वे 50 नंबर पोलिंग बूथ कल्पा-2 पर अपना वोट कास्ट करेंगे।
विज्ञापन


बूथ पर नेगी का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर किया जाएगा। उनके लिए रेड कारपेट बिछाया जाएगा और फूलों से स्वागत किया जाएगा।

जिला चुनाव अधिकारी डीडी शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी प्रशांत देष्टा ने बताया कि श्याम शरण नेगी सात मई को जिस बूथ पर मतदान करेंगे, उसे निर्वाचन विभाग की ओर से मॉडल बूथ बनाया गया है।

वीडियो फिल्म भी बनाएगा चुनाव आयोग

बूथ पर सफेदी का काम पूरा कर लिया गया है। जहां ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष जैकेट दी जाएगी, जिस पर लिखा गया है 'मे आई हेल्प यू'। मतदान कर्मचारियों को बैठने के लिए रिवाल्विंग चेयर की व्यवस्था की गई है।

नेगी की मतदान के दिन पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। वे किस तरह से घर से मतदान के लिए निकल रहे हैं। किस तरह से सफर तय करके मतदान बूथ पर पहुंच रहे हैं, जनता के लिए क्या संदेश देते हैं इस पर पूरी नजर रहेगी।

वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से बुधवार को वीडियो फिल्म बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे भविष्य में उनकी वीडियो फिल्म को संजोकर रखा जा सके।
विज्ञापन

नेगी के सम्मान में किन्नौरी नाटी और भोज

मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान, जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर व्यक्तिगत तौर पर श्याम शरण नेगी के घर पहुंचकर उन्हें और उनके पूरे परिवार को रंगीन वोटर कार्ड मुहैया करवाए।

इस मौके पर जहां उन्होंने श्याम शरण नेगी को किन्नौरी टोपी और खतग देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्याम सरन नेगी ने लोगों से अपील की कि सात मई को हर हाल में मतदान करें ताकि देश में मजबूत लोक तंत्र की स्थापना हो सके। इस अवसर पर कल्पा में भोज का भी आयोजन किया गया।

वहीं किन्नौरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी अपने आप को नाटी डालने से नहीं रोक पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें