फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: डीसी बोले- ई-केवाईसी नहीं करवाई तो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में नहीं मिलेगी रसोई गैस

Tue, 13 Feb 2024 04:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ऊना

सार

ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रसोई गैस उपभोक्ताओं को अगले माह से सिलिंडर नहीं मिलेगा और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है।
विज्ञापन
ई-केवाईसी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। इस तिथि तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रसोई गैस उपभोक्ताओं को अगले माह से सिलिंडर नहीं मिलेगा और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है। हमीरपुर के भोटा चौक स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव ढडवाल ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 28 फरवरी तक इन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। संजीव ढडवाल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं से 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी करवाने की अपील की है।

विज्ञापन


राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी: उपायुक्त
वहीं, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पीओएस मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। उन्होंने समस्त राशन कार्ड उपभोक्ताओं से 29 फरवरी 2024 तक ईकेवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ईकेवाईसी अभी तक नहीं करवाई है वह शीघ्र अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नजदीकी उचित मूल्यों की दुकानों पर करवाना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें