राजकीय प्राथमिक पाठशाला करंडोला के सालाना समारोह में विद्यार्थी मुख्यातिथि व अन्य अध्यापकों के
रंगस (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला करंडोला में वार्षिक पारितोषिक समारोह सोमवार को मनाया गया। इसमें स्थानीय प्रधान जगदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि और विद्यालय स्टाफ ने सालभर में पढ़ाई लिखाई और खेलकूद के अलावा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर पाठशाला के नन्हे छात्रों ने कई तरह की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रोचक व मनमोहक बनाया।
पाठशाला की मुख्य अध्यापक सुमन बाला ने कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रोशन लाल, राकेश और सुरेंदर सिंह को उनके नेक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।