मंडी में एक दिवसीय हस्तशिल्प सेमीनार का शुभारंभ करते हुए सांसद रामस्वरुप शर्मा ने कहा कि दिल्ली हाट की तर्ज पर हिमाचल में भी हाट बनेगा। इस हाट के बनने से हिमाचल के हस्तशिल्पियों को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
मंडी में 500 कारीगरों के लिए आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना में कलस्टर स्वीकृत होकर धरातल पर आ गया है। कलस्टर के माध्यम से हस्तशिल्पियों और कारीगरों का कौशल उन्नमन, डिजाइन एवं तकनीकी विकास, मार्केटिंग की व्यवस्था, सीएफसीएल सेंटर, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा,
मुद्रा लोन, क्रेडिट कार्ड सुविधा पांच साल तक मुहैया करवाई जाएगी। सेमीनार में वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त अवधेश ठाकुर ने हस्तशिल्पियों के उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक शिवचरण चौहान, जिला मंडी भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर इस दौरान मौजूद रहे।