कर्मचारियों की इस बैठक में 108 एंबुलेंस के राज्य प्रमुख मेहुल सुकुमारन, सीईओ सुबोध सत्यवादी, संयुक्त श्रमायुक्त टीआर आजाद, एनएचएच के एमडी मनमोहन शर्मा, पूर्व एमडी पंकज राय, ओएसडी 108 डा. गोपाल चौहान, ओएसडी 102 डा. अनादि, डीसी शिमला अमित कश्यप आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों की ओर से 108 एंबुलेंस वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन पूर्ण चंद, महासचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष विष्णु राम शर्मा, संयुक्त सचिव हितेश आदि ने कर्मचारियों की बातें रखीं।
यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने बताया कि एसीएस स्वास्थ्य, लेबर कमिश्नर, एनएचएम के निदेशक और एंबुलेंस की संचालनकर्ता कंपनी जीवीके के एमडी तथा डीसी शिमला के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की तीन मांगें मान ली गई हैं।