फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE, ISC Result 2019: 12वीं में यश गुप्ता बने हिमाचल टॉपर, 10वीं में इन होनहारों ने मारी बाजी

Tue, 07 May 2019 09:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
यश गुप्ता-अविनीत कौर-शांभवी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने मंगलवार को 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन


आईएससी 12वीं में सोलन के दयानंद आदर्श विद्यालय के यश गुप्ता ने साइंस संकाय में हिमाचल में पहला और देश में तीसरा स्थान पाया है। यश ने 500 में से 497 (99.50 फीसदी) अंक हासिल किए।

आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में डलहौजी के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अविनीत कौर और धर्मशाला के सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर की शांभवी शर्मा ने प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है। दोनों ने 500 में से 488 (97.6 फीसदी) अंक लिए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये होनहार भी बने टॉपर्स

- फोटो : अमर उजाला
12वीं में माउंट कार्मल स्कूल ऊना के जसकरण सिंह ने विज्ञान संकाय में 479 (96.75 फीसदी) अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल की सगुना सिद्धेश्वरी ह्यूमेनिटीज संकाय में 96.25 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

दसवीं की परीक्षा में कांगड़ा के माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा की आरुषी गुलेरिया और धर्मशाला के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर के ज्योतिरादित्य बरसैन ने 487 (97.40 फीसदी) अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है।

ऊना के माउंट कार्मल स्कूल के वेदांत वासुदेवा ने 486 (97.20 फीसदी) अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। आईएससी स्कूलों की पास प्रतिशतता 95.88 फीसदी और आईसीएसई का परिणाम 99.60 फीसदी रहा।

हिमाचल की बेटियों ने दसवीं और बारहवी में एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया है। सूबे के दर्जनों छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें