फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आईटीबीपी जवानों ने पहली बार ईटीपीबीएस से डाले वोट

Tue, 07 May 2019 08:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
वोट देते पैरामिलिट्री जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पहली बार पैरामिलिट्री जवानों ने इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट  सर्विस (ईटीपीबीएस) से वोट दिया। जवान इस सुविधा को लेकर काफी उत्साहित रहे।

विज्ञापन


मंगलवार को 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्ब्त सीमा पुलिस रिकांगपिओ के प्रांगण में सातवें चरण में होने वाले आठ राज्यों के सर्विस वोटरों के लिए ईटीपीबीएस से मतदान करवाया गया। 17वीं बटालियन के अर्जुन सिंह नेगी ने आईटीबीपी जवानों को वोटिंग के महत्व की जानकारी भी दी।

मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले अर्जुन सिंह नेगी ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की यह पहल अति सराहनीय है, जिससे पैरामिलिट्री के जवान भी अपने आपको भारत सरकार के निर्माण में भागदारी होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

780 सर्विस वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

- फोटो : अमर उजाला
कुछ जवानों ने कई वर्षों बाद मतदान किया। भारत के विभिन्न राज्यों के जवानों को अपने राज्यों में सांसद चुनने का मौका मिला है। 17वीं वाहिनी, आईटीबीपी में विभिन्न राज्यों के कुल 1,286 सर्विस वोटर हैं, जिनमें से अब तक विभिन्न राज्यों में संपन्न हो चुके चुनावों के छठे चरण तक के चुनावों के 780 सर्विस वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इन सर्विस वोटरों के पोस्टल बैलेट पेपर डाक से संबंधित राज्यों के रिटर्निंग ऑफिसर को भेज दिए गए हैं। सातवें चरण में आठ राज्यों के कुल 439 सर्विस वोटरों में से मंगलवार को वाहिनी में उपस्थित 150 सर्विस वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 190 सर्विस वोटर जो अग्रिम चौकियों पर तैनात हैं और 99 पदाधिकारी जो अन्य ड्यूटियों पर वाहिनी मुख्यालय से बाहर हैं, उनके बैलेट पेपर विशेष संदेशवाहक से भेजे जा चुके हैं।

उनसे मतदान करवाने के पश्चात उनके मत पत्र को वाहिनी में पांच दिन के अंदर पहुंचने के बाद संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को डाक से भेजा जाएगा। इन जवानों के परिजनों ने भी अपना मतदान किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से 2 मई को ईटीपीबीएस सर्विस वोटरों को हिंदुस्तान के कोने-कोने में इंटरनेट से भेजा गया था, ताकि बैलेट पोस्टल सर्विस से मतदान का उचित प्रयोग कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें