फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में होटल के कमरे में मृत मिला विदेशी पर्यटक

Thu, 11 Jul 2019 05:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के धार्मिक पर्यटन स्थल वशिष्ठ में गुरुवार को एक होटल के कमरे में विदेशी पर्यटक का शव मिला। मृतक सोलवासों हजालटी (57) आइसलैंड का नागरिक था।

विज्ञापन


डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पासपोर्ट से हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और इसके बारे में आइसलैंड दूतावास को सूचित कर दिया है।

29 जून से इसी होटल में ठहरे विदेशी पर्यटक की मौत कैसे हुई, इसको लेकर होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। जिस कमरे में पर्यटक की संदिग्ध मौत हुई, उस कमरे की पुलिस ने वीडियो और फोटोग्राफी कर ली है। दूतावास के लोगों के मनाली पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें