फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: इक्डोल से बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 26 मार्च तक भरे जाएंगे रि-अपीयर परीक्षा के फॉर्म

Fri, 11 Mar 2022 09:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी। 21 मार्च को मेडिकल की सीटों के लिए इक्डोल भवन में काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
इक्डोल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (इक्डोल ) ने बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल तय कर जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी। 21 मार्च को मेडिकल की सीटों के लिए इक्डोल भवन में काउंसलिंग होगी। इसमें 50 क्वालीफाइंग एग्जाम में सामान्य वर्ग में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के 45 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त छात्र पात्र होंगे। 22 मार्च को वाणिज्य संकाय के लिए काउंसलिंग होगी। इसमें सामान्य वर्ग के यूजी में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले पात्र होंगे। 

विज्ञापन


कला संकाय की काउंसलिंग 22 मार्च को होगी। इसमें यूजी क्वालीफाइंग एग्जाम में  80 फीसदी या इससे प्राप्तांक वालों की काउंसलिंग होगी। जबकि 23 मार्च को 65 फीसदी से अधिक प्राप्तांक वालों और 24 मार्च को सामान्य वर्ग में 50 फीसदी और आरिक्षत वर्ग के 45 फीसदी या इससे अधिक प्राप्तांक वाले छात्रों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इक्डोल की बीएड एडमिशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. कुलदीप कटोच ने बताया कि काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसमें भाग लेने वाले छात्रों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। 

पीएचडी कॉमर्स की काउंसलिंग 25 मार्च को 
विवि के वाणिज्य विभाग में 25 मार्च को पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। इसके लिए सामान्य वर्ग में प्रवेश परीक्षा में 60 फीसदी और आरक्षित वर्ग के प्रवेश परीक्षा में 45 फीसदी प्राप्तांक वाले छात्र पात्र होंगे। 
विज्ञापन


बीएएमएस, बीएचएमएस काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी
हिमाचल प्रदेश विवि ने शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए विवि से संबद्ध सरकारी और निजी आयुर्वेदिक, होम्योपैथी कॉलेजों में बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संयुक्त मेरिट सूची जारी जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। नीट के परिणाम के आधार पर तैयार की गई आवेदनकर्ताओं की तैयार की गई मेरिट के आधार पर ही विवि 15 मार्च को श्रेणीवार प्रवेश सूची और कॉलेज आवंटन की लिस्ट जारी करेगा। 

26 मार्च तक भरे जाएंगे रि-अपीयर परीक्षा के फॉर्म 
हिमाचल प्रदेश विवि की ओर से यूजी सत्र 2016-17 के छात्रों की डिग्री पूरी करने के लिए दिए गए विशेष मौके के छात्रों और यूजी के सेमेस्टर सिस्टम की रि-अपीयर परीक्षाओं के लिए 26 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। यह परीक्षाएं अप्रैल और मई माह में होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें