धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के आंचल में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के लिए बड़ी खबर है। अक्तूबर से शुरू होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के पहली बार पांच मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे। आईसीसी ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला यहां खेला जाएगा। मेजबान भारतीय टीम समेत न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के खिलाड़ी धर्मशाला स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे। मई में आईपीएल की मेजबानी करने के बाद अब धर्मशाला में विश्व कप के मुकाबले भी खेले जाएंगे।
विश्व कप के पांच मुकाबले धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मेजबान भारतीय टीम का मुकाबला भी यहां होगा। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। विश्व कप के मैचों के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी। - अवनीश परमार, सचिव, एचपीसीए