फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे देंगे एक ही दिन में तीन-तीन परीक्षाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बेरोजगार इन दिनों असमंजस की स्थिति में हैं। दिन एक है और परीक्षाएं तीन-तीन। हालात यह बन गए हैं कि कौन सी परीक्षा दें और कौन सी छोड़ें। अभ्यर्थी परीक्षा के किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते, लेकिन परीक्षा एक ही दिन में है तो जाहिर है कि वे एक ही परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


सात दिसंबर को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मेडिकल टेट लेगा। इसके लिए हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। इसी दिन आईबीपीएस सीडब्ल्यू क्लर्क (लिपिक बैंकिंग) की भी परीक्षा है। प्रदेश के उद्योग विभाग की ओर से माइनिंग गार्ड की परीक्षा का दिन भी सात दिसंबर ही तय किया गया है।

असमंजस में फंसे परीक्षार्थी

ऐसे में तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर चुके परीक्षार्थी असमंजस में फंस गए हैं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तिथि में बदलाव की भी मांग की है। बिलासपुर के बेरोजगार अभ्यर्थी रामेश्वर कुमार, मिलन सिंह, मनजीत, सुनील, पूनम, पूजा, मनीषा गुलेरिया, पंकज, राकेश, सुशील, सुमित, रजनीश, मनोज, विनोद, रमेश, उषा और विपिन का कहना है कि इस तरह एक ही दिन में तीन-तीन परीक्षाएं करवाना उचित नहीं है।

बैंकिंग लिपिक की परीक्षा पहले ही तय की जा चुकी है। उसके बाद एचपी बोर्ड ने भी परीक्षा की तिथि वही रख दी। ऐसे में अब वह कौन सी परीक्षा में बैठें और किस में नहीं। यह उनकी समझ से परे है। वे सभी परीक्षाएं देना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि परीक्षा की इन तिथियों में बदलाव किया जाए। उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू का कहना है कि परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित है। इसकी तैयारी हो चुकी है। ऐसे में बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन

नौवीं के प्रश्न पत्रों की बोर्ड को भेजें ई-मेल से डिमांड

शिक्षा विभाग के उप निदेशक उच्चत्तर शिक्षा शिमला ने जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक और दसवीं तक के स्कूल प्रधानाचार्य/ मुख्याध्यापकों को नौवीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्नपत्रों की डिमांड सीधे बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए हैं।

उप निदेशक श्याम सिंह ने कहा कि स्कूल सीधे बोर्ड की ई-मेल hpbose2011@gmail.com माध्यम से अपने-अपने स्कूल की छात्रों की संख्या के हिसाब से प्रश्न पत्रों की डिमांड भेजें।

उन्होंने कहा कि यह स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी होगी। इसी डिमांड के हिसाब से स्कूलों को बोर्ड से प्रश्न पत्र की सप्लाई दी जाएगी। स्कूल प्रशासन इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें