फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Principal Secretary Education: आईएएस देवेश कुमार को लगाया नया प्रधान सचिव शिक्षा

Tue, 16 Aug 2022 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कार्मिक विभाग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से प्रधान सचिव शिक्षा के अतिरिक्त कार्यभार वापस लेने की अधिसूचना जारी कर दी है। देवेश कुमार के पास शहरी विकास, टीसीपी और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी। एक जनवरी 2022 को डॉ. रजनीश को प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
आईएएस देवेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल के दौरान सबसे अधिक कर्मचारियों वाले शिक्षा विभाग में आठ माह के भीतर पांचवीं बार प्रधान सचिव शिक्षा की नियुक्ति की गई है। अब आईएएस देवेश कुमार को प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग से प्रधान सचिव शिक्षा के अतिरिक्त कार्यभार वापस लेने की अधिसूचना जारी कर दी है। देवेश कुमार के पास शहरी विकास, टीसीपी और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी। एक जनवरी 2022 को डॉ. रजनीश को प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त किया गया था। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मनीष गर्ग को 26 मई 2022 को प्रधान सचिव शिक्षा लगाकर डॉ. रजनीश से महकमा वापस लेकर नियुक्ति की गई। आठ जून 2022 को प्रदेश सरकार ने मनीष गर्ग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा विभाग गर्ग से वापस लेकर दोबारा डॉ. रजनीश को सौंपा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अतिरिक्त विभाग नहीं देने का हवाला देते हुए यह बदलाव किया गया। इसी बीच राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को शिक्षा महकमे का अतिरिक्त जिम्मा देने का प्रस्ताव भेजा। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलते ही कार्मिक विभाग ने डॉ. रजनीश से शिक्षा महकमा वापस लेकर दोबारा मनीष गर्ग को सौंप दिया। अब प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास अधिक कार्य होने का हवाला देकर सरकार ने मनीष गर्ग से शिक्षा विभाग वापस लेकर देवेश कुमार को दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें