मंगलवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए लांबा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली करेगी। सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक साथ दिल्ली चलो कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 17 से 23 अगस्त तक प्रदर्शन करेगी। प्रदेश भर के गांवों और शहरों की मंडियों, बाजारों और अन्य स्थानों पर महंगाई पर चौपाल लगाई जाएंगी। मंगलवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए लांबा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली करेगी। सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक साथ दिल्ली चलो कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
विज्ञापन
लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद और काला जादू की आड़ में लोगों का ध्यान बांटने में लगे हैं। लोग आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहे हैं। दही, लस्सी, पैक खाद्य सामग्री जीएसटी के कारण महंगे हो रहे हैं। सार्वजनिक संपत्ति को मित्र पूंजीपतियों को दे रहे हैं। दिशाहीन अग्निपथ योजना की शुरुआत से रोजगार की स्थिति बद से बदतर हो रही है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की मनमानी को रोकने के लिए प्रदेश में रोजगार संघर्ष यात्रा चलाई गई है।