हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल के भाई अरविंद उर्फ पप्पू वाजपेयी
हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने कक्षा 11 में फतेहगढ़ स्थित राजकीय इंटर कालेज में दाखिला ले लिया। वहां से इंटरमीडिएट करने के बाद रुड़़की से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई की। इग्नू से एमबीए और पंजाब टेक्नीकल विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री हासिल की। वह हिमाचल प्रदेश में दो जिलों में डीएम भी रहे।
बीके अग्रवाल का बेटा अंशुमेश फ्रांस में इंजीनियर है। बेटी हिमांशी एमबीए कर चुकी है। पत्नी साधना हैं। संगत मोहल्ला स्थित उनके मकान में इन दिनों ताला पड़ा है। उनके पड़ोसी अरविंद उर्फ पप्पू वाजपेयी ने बताया कि अब बीके अग्रवाल के परिवार का कोई यहां नहीं रहता है। सभी लोग शिमला व मुंबई में शिफ्ट हो गए हैं।