फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ को बुलाया तो जहर खाकर थाने पहुंच गया पति, मौत

Sat, 07 Dec 2019 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू हिंसा के मामले में आरोपी पति पूछताछ के लिए जहर खाकर थाने पहुंच गया। यहां उसने पुलिस वालों को बताया कि पत्नी से परेशान होकर उसने जहर खा लिया है। पुलिस आरोपी को अस्पताल ले गई लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला बरमाणा थाना के तहत हुड्डु गांव का है। नंदलाल (45) के खिलाफ उसकी पत्नी ने एक माह पहले घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था कि शराब पीकर उसका पति मारपीट करता है।

विज्ञापन


इससे उसके चेहरे पर घाव हो गए हैं। वह मनरेगा में काम कर पांच बच्चों का पालन पोषण करती है लेकिन पति कोई भी जिम्मेदारी नहीं निभाता है। पुलिस ने कई बार आरोपी से पूछताछ करनी चाही लेकिन वह नहीं आया। लिहाजा, कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट निकाला था। आरोपी पूछताछ के लिए शुक्रवार को बरमाणा थाना पहुंचा था। पूछताछ शुरू होने से पहले ही उसने कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। वह अपनी पत्नी से दुखी है और जहर खा लिया है।

पुलिस आरोपी को लेकर एसीसी अस्पताल लाई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। लेकिन जहर का असर ज्यादा होने पर डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। इस सारी घटना के बीच पुलिस ने मृतक की बेटी-दामाद, पत्नी और अन्य रिश्तेदारों को संपर्क कर घटना की जानकारी दी लेकिन सभी ने अस्पताल आने से मना कर दिया। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि मृतक के घरवाले उसका शव लेने नहीं आते हैं तो पुलिस ही उसका अंतिम संस्कार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें