फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने तेजधार हथियार से काट डाली अपनी जीभ

Tue, 26 Dec 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी उपमंडल में पत्नी से कहासुनी के बाद एक शख्स ने तेजधार हथियार से अपनी जीभ काट डाली। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इस तरह के मामले से क्षेत्र के लोग भी सकते में हैं। 
विज्ञापन


यह मामला सोमवार दोपहर बाद सामने आया। जीभ कटने से लहूलुहान व्यक्ति को उसके परिजन पहले किहार स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए है। मगर यहां चिकित्सक न होने के चलते परिजनों को उसे उपचार के लिए चंबा अस्पताल लाना पड़ा। 

यहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर दाखिल कर लिया गया है। व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार (34) निवासी गांव साही डाकघर डियूर तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल राकेश और उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। वहीं चिकित्सक घायल राकेश की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर राकेश कुमार और उसकी पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही।

इसके बाद शख्स ने तेजधार हथियार से जीभ को काट लिया। इसे देख पत्नी और परिजन बुरी तरह से डर गए। इसके बाद उसे फौरन उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर किहार स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने से यहां घायल राकेश को उपचार नहीं मिल सका।

इसके बाद परिजनों उसे शाम छह बजे चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक ने राकेश का उपचार किया और उसे वार्ड में भर्ती कर दिया। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि घायल और उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें