फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सैकड़ों लोगों ने जमा नहीं किए हथियार, दो थानों में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के बीच हथियार जमा करवाना जरूरी
विज्ञापन

पुलिस ने फिर की अपील, अमल न किया तो होगी कार्रवाई
जिले में 17,000 लोगों के पास हैं 28,000 हथियार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में पंचायत और नगर निकाय चुनाव के बीच सैकड़ों लोगों ने अपने लाइसेंसशुदा हथियार जमा नहीं करवाएं हैं। इसको लेकर अब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो थानों में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अभी भी अपने लाइसेंस नजदीकी पुलिस थाने और चौकियों के साथ ही अधिकृत गन हाउस में जमा करवाएं। इसके बाद भी लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने थाना रोहड़ू और चिड़गांव में केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जो लोग जान बूझकर हथियार जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला शिमला में 17,000 लाइसेंस धारक हैं जिनके पास 28,000 हथियार हैं हालांकि नगर निगम शिमला की परिधि में अभी आदर्श आचार संहिता नहीं लगी है। ऐसे में यहां के लाइसेंस धारकों को इसमें छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाहर रहने वाले लोगों और अकेले रहने वाले बुजुर्गों से ली ला रही अंडरटेकिंग
जिले में कई लाइसेंस बुजुर्गों के नाम पर हैं और वह वर्तमान में अकेले घरों में रह रहे हैं। इस वजह से ऐसे बुजुर्ग हथियारों को जमा करवाने में असमर्थ हैं। कई लोग ऐसे हैं जोकि वर्तमान में राज्य से बाहर हैं। ऐसे में उनका हथियार जमा करवाना मुश्किल है। इसको देखते हुए पुलिस ने ऐसे लोगों से अंडरटेकिंग ले ली है। शिमला पुलिस के अनुसार पिछले सालों में चुनाव के दौरान 50 से 60 फीसदी लोग लाइसेंस जमा करवाते थे। इस बार लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया था। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया था। यही वजह है कि 93 फीसदी लोगों ने अपने लाइसेंस जमा करवा दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने लाइसेंस अभी भी जमा करवाएं। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें