फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में हुए समारोह में सौ कार सेवक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राम जन्मभूमि विशेषांक का लोकार्पण
विज्ञापन

पांच सदियों तक चला आंदोलन : शिव प्रताप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में मातृ वंदना पत्रिका के श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर 100 कार सेवकों को सम्मानित किया।
मातृ वंदना संस्थान शिमला की मासिक पत्रिका मातृ वंदना के श्री राम जन्मभूमि मंदिर विशेषांक और दिनदर्शिका का लोकार्पण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विशिष्ट अतिथि राज कुमार वर्मा, संस्थान के अध्यक्ष अजय सूद, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल, संपादक डाॅ. दयानंद शर्मा, सह संपादक डाॅ. कर्म सिंह ने किया।अंक में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच सदियों के संघर्षपूर्ण इतिहास के आंदोलन पर प्रामाणिक सामग्री के साथ 1990-1992 की कारसेवा में हिमाचल प्रदेश के कार सेवकों के संघर्ष का वर्णन है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साईं इंजीनियरिंग के संस्थापक सदस्य राजकुमार वर्मा ने कहा कि मातृ वंदना का रामजन्म भूमि विशेषांक और वार्षिक कैलेंडर हमारी सांस्कृतिक विरासत का दर्पण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि राम की मर्यादाएं सर्वोच्च आदर्श हैं इसीलिए सदियों के उतार-चढ़ाव के बाद भी भगवान राम के प्रति भारत सहित विश्व की विभिन्न संस्कृतियों में उनके प्रति श्रद्धाभाव बना हुआ है। पांच सदियों तक चले आंदोलन द्वारा इस कलंक को मिटाने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक नए राष्ट्र का अभ्युदय हुआ है। कहा कि मातृ वंदना पत्रिका का देवभूमि हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक लोक संस्कृति कला भाषा और साहित्य के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार प्रसार में विशिष्ट योगदान रहा है।




इन्हें किया सम्मानित
मातृवंदना संस्थान ने के समारोह में 1990 और 1992 की कार सेवा में भाग लेने वाले 100 कारसेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिनेश चंद, चंद्रमोहन, राकेश, रविंद्र, प्रेमलाल, बेलिराम,नर्वदेश गौतम, नाथ कुमार, जगदीश चंद, पदम दास,धर्म सिंह,सुरेंदर सिंह, संतराम, गोविंद राम, प्रेम लाल, देवेंद्र कुमार, मति उषा देवी, मुकेश कुमार, हीरादास ,देवेंदर पाठक, लच्छी राम ,रमेश ठाकुर, रणजीत सिंह, नंद राम, सुरेंद्र कुमार, कमलेश गुप्ता, हरीश कुमार, नरपत, देवेश , दुर्गा दत्त ,दौलतराम नानंटा, चंद्र मोहन मंगलेट, रमेश मोगटा,दिनेश ,हेम राज ,सुरिंदर मोहन शर्मा,दिनेश मेहता,ईश्वर लाल शर्मा, सुरिंदर पाल सिंह, योगेश शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिवेंदर चंदेल, बलवीर सिंह झालटा, रमेश मोजटा, दलीप सुमन, श्याम डमाल, सुरिंदर रांटा, ज्ञान नेगी, रविंद्र, दयानंद शर्मा, रवि मेहता, किशोरी लाल, हरिनंद शर्मा, भगत राम चौहान, चेतन चौहान, हरीकृषण शर्मा, अजय गौतम, उमेश, गणेश दत्त, अजय ठाकुर, संदीप शर्मा,रमेश ठाकुर, दीपक शर्मा, विवेक सूद, राजेश शर्मा, राज ब्रदर्स, रोहिताश सूद, ज्योति,रविंदर, तिलक राज शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, हितेश, उमेश मोदगिल, राघव, नरेंदर दीक्षित, आशुतोष अग्रवाल, रूपदास कश्यप, खुशी राम बलनाहटा, प्रेम राज शर्मा, जीत सिंह राणा, कुलदीप, राज कुमारी सूद, विवेकानंद तिवारी, सुरेश भारद्वाज, अजय शर्मा, भक्ति प्रसाद शर्मा और रमेश जोशी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें