हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के उरनी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने जन्म देने के बाद नवजात को नहर में फेंक दिया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बच्चे की मौत हो गई। जन्म देने वाली मां का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम उरनी के बखरेदेन स्थान पर नहर के समीप स्थानीय युवकों ने लिफाफे में लिपटा हुआ नवजात शिशु देखा। उन्होंने सूचना ग्रामीणों को दी।