ग्रामीणों ने टापरी पुलिस थाने को सूचित किया। थाना प्रभारी लालचंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात शिशु को कब्जे में लिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरनी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने औपचारिक रूप से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नवजात के शव का प्रारंभिक पोस्टमार्टम भी करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अब आईजीएमसी शिमला के फॉरेंसिक मेडिसन विभाग को भेजा गया है। टापरी थाना पुलिस मां का पता लगाने में जुटी हुई है।