सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। मौके पर अंकुश जनारथा, कपिल पांचटा और सुरजीत दत्ता मौजूद थे। जांच के दौरान बावड़ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला। मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल के कवर से दो सिम कार्ड (एयरटेल) और फोन के अंदर से एक अन्य सिम कार्ड मिला। जांच में ये सिम कार्ड मोहन मिस्त्री नाम के नेपाली मूल के व्यक्ति से जुड़े पाए गए हैं। अन्य नंबर की भी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से कंकाल की शिनाख्त करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मानव कंकाल मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।