हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के व्यापारिक कस्बे संसारपुर टैरेस में पुलिस ने कथित बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी ने बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात दीपक कुमार से हुई, जिसने कथित रूप से बच्चे की व्यवस्था करवाने के नाम पर 23,500 रुपये की मांग की। रोहित कुमार ने शुरुआती तौर पर 10,000 रुपये आरोपी के खाते में जमा करवाए।