फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद शिमला सैलानियों से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज मैदान और मालरोड पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम
विज्ञापन

सैलानियों की आवाजाही बढ़ने पर्यटन कारोबारी उत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फ के दीदार के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर शनिवार को शहर में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के होटलों में करीब 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सबसे अधिक टूरिस्ट शिमला पहुंचे।
शिमला का रिज मैदान और मालरोड शनिवार को पूरा दिन सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों ने बर्फ के साथ अठखेलियों का जमकर लुत्फ उठाया। रिज मैदान पर लगाए गए बर्फ के ढेरों के साथ सैलानी फोटोग्राफी करते रहे। सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी का भी लुत्फ उठाया। रिज मैदान पर सैलानियों ने बर्फ के साथ हिमाचली परिधानों में फोटो शूट का मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के सहयोग से
नहीं आई दिक्कत : प्रिंस
शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर शनिवार को शहर के अधिकतर होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही जबकि कुछ होटल पूरी तरह पैक भी रहे। भारी बर्फबारी के बावजूद जिला प्रशासन ने भरपूर सहयोग दिया जिसके चलते सैलानियों को कोई परेशानी पेश नहीं आई। डीसी आदित्य नेगी निजी तौर पर फोन कर पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें