फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस तारीख को होगी बस सहायकों की भर्ती

Wed, 17 Sep 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न पदों के लिए एक ही दिन होने वाली परीक्षा की तिथि में फेरबदल से युवाओं को राहत मिली है।
विज्ञापन


21 सितंबर को होने वाली दो अलग-अलग वर्गों की परीक्षाओं में एक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। परिवहन निगम के तहत बस सहायकों की लिखित परीक्षा अब 19 अक्तूबर को होगी।

परिवहन विभाग (आरटीओ) धर्मशाला के तहत होने वाली सर्विस प्रोवाइजर की लिखित परीक्षा पूर्व में निर्धारित 21 सिंतबर को ही आयोजित होगी।

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में एक ही तिथि को दो परीक्षाएं होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। परिवहन विभाग ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए बस सहायकों की परीक्षा को 19 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक बैनी प्रसाद (बैजनाथ) और क्षेत्रीय प्रबंधक पालमपुर पंकज चड्ढा ने बस सहायकों की परीक्षा के 19 अक्तूबर को स्थगित किए जाने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें