फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: रक्षाबंधन और फिर भाई दूज पर मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं

Sat, 26 Aug 2023 10:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि पूर्व की तरह इस साल भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 15 नवंबर को भी भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
एचआरटीसी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रक्षाबंधन पर 30 अगस्त को एचआरटीसी की बसों में महिलाएं मुफ्त सफर करेंगी। निगम प्रबंधन की ओर से इसे लेकर सभी चालकों और परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं को बसों की किल्लत पेश न आए, इसके लिए निगम ने अपने क्षेत्रीय प्रबंधकों को खास तैयारियां करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि पूर्व की तरह इस साल भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 15 नवंबर को भी भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। महिलाओं सफर की सुविधा सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें