फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी होगी जनता की मांग, आ गई एचआरटीसी की 300 नई बसें

Wed, 14 Dec 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम सांसदों और विधायकों की डिमांड पर भी बसें चलाएगा। जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों में बसें चलाने के लिए निगम के पास आवेदन किया है। इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने निगम प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वह नई बसों को चलाने का शेड्यूल तैयार करे। क्षेत्र के लिए ट्रायल पर बसें भेजी जाएंगी। अगर क्षेत्र में सवारियां ज्यादा होती हैं तो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।

सवारियां कम होने पर बसों को ड्रॉप भी किया जा सकता है। एचआरटीसी के इंस्पेक्टर बसों में टिकट चेकिंग के साथ-साथ बसों में सवारियों की भी रिपोर्ट समय-समय पर निगम प्रबंधन को देते रहेंगे। हिमाचल में सालों से बंद पड़े रूटों पर भी परिवहन निगम की बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बेड़े में 400 नई बसें जुड़नी हैं। तीन सौ बसें हिमाचल पहुंच चुकी हैं। इनमें से 120 बसें दुर्गम क्षेत्रों में चलेंगी, जबकि अन्य बसों को पुरानों रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

31 सौ पहुंची बसों की संख्या

एचआरटीसी में चार साल के भीतर बसों की संख्या दोगुनी हुई है। परिवहन निगम में चालकों की कमी पूरी हो गई है, जबकि परिचालकों का मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। निगम प्रबंधन कौशल विकास भत्ते के तहत रखे गए प्रशिक्षु परिचालकों से काम चला रहा है।

निगम के बेड़े में 300 बसें जुड़ गई हैं। इन बसों को बंद रूटों और और जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार चलाया जाएगा। निगम के पास बसें चलाने के लिए दर्जनों आवेदन आए हुए हैं। - जीएस बाली, परिवहन मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें