फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचआरटीसी रात साढ़े दस बजे तक चलाएगा 10 टेंपों ट्रैवलर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर कार्निवल पर एक जनवरी तक मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

नगर निगम की मांग के बाद एचआरटीसी ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विंटर कार्निवल देखने के बाद रात के समय लोग घर आसानी से पहुंच सकेंगे। नगर निगम ने एचआरटीसी को विशेष टेंपो ट्रैवलर और टैक्सियां चलाने का आग्रह किया था। एचआरटीसी ने अपनी दस टेंपो ट्रैवलर और टैक्सियां चलाने की अनुमति प्रदान की है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


एचआरटीसी शहर के विभिन्न रूटों पर टैक्सी और ट्रेंपो ट्रैवलर का संचालन करता है। इसमें भारी संख्या में सुबह से लेकर शाम तक लोग आवाजाही करते हैं लेकिन शाम के वक्त अधिकांश रूटों पर छह बजे के बाद यह सुविधा बंद हो जाती है। कुछेक रूटों पर रात साढ़े आठ बजे तक यह सेवा मिलती है। कार्निवल रात दस बजे तक चलना है, इस कारण नगर निगम की मांग के बाद एचआरटीसी ने रात साढ़े दस बजे तक टैक्सी और टेंंपो ट्रैवलर चलाने के निर्देश दिए हैं। एचआरटीसी के अनुसार दोपहर 2:00 से रात 10:30 बजे तक शहर के विभिन्न रूटों पर पंद्रह मिनट से लेकर आधे घंटे के अंतराल में इन्हें 24 दिसंबर से एक जनवरी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन




इन रूटों पर चलेंगी गाड़ियां
लक्कड़ बाजार-संजौली-लक्कड़ बाजार : 6 टेंपो/ट्रैवलर
सीटीओ -चक्कर- टुटू- सीटीओ : 2 टेंपो/ट्रैवलर
सीटीओ -समरहिल- सीटीओ : 2 टेंपो/ट्रैवलर
यूएस क्लब -छोटा शिमला-यूएस क्लब : 2 टेंपो/ट्रैवलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें