रामपुर परिवहन निगम के डिपो में पहुंची टैक्सियां परमिट न होने के कारण चलना शुरू नहीं हो पाई है। निगम प्रबंधन के शिमला कार्यालय से परमिट जारी होने के बाद ही यह टैक्सी सेवा शुरू होगी।
पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो के आरएम जगरनाथ ने बताया कि रामपुर के लोगों को जल्द इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा का लाभ मिलेगा। एक टैक्सी में सात यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। रामपुर से खनेरी जाने वाले लोगों को इसकी सेवा मिलेगी।