फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Volvo Buses: 2,700 किमी का सफर तय कर एचआरटीसी की 24 नई वोल्वो बसें पहुंचीं हिमाचल

Thu, 26 Jun 2025 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)

सार

 वोल्वो बसें प्रवेशद्वार परवाणू पहुंचीं और इसके बाद शिमला की ओर निकलीं। इस दौरान कुछ देर के लिए बसें कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल गेट के समीप रुकीं।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने वाली 24 आधुनिक वोल्वो बसें 2700 किलोमीटर चलकर हिमाचल पहुंच गईं। गुरुवार को वोल्वो बसें प्रवेशद्वार परवाणू पहुंचीं और इसके बाद शिमला की ओर निकलीं। इस दौरान कुछ देर के लिए बसें कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल गेट के समीप रुकीं। ये बसें दोपहर बाद शिमला पथ परिवहन के मुख्यालय में पहुंचीं और आगामी दिनों में विभिन्न डिपो में आवंटित होंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


शिमला कंट्रोल रूम से चीफ इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि बसें चार दिन पहले बंगलूरू वोल्वो वर्कशॉप से निकली थीं। वीरवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। उन्होंने बताया कि ये बसें हाईटेक हैं। एक बस में 39 सीटें हैं। बस में फायर सेंसर लगाए गए हैं। अगर बस में अचानक आग या धुआं उठता है तो सेंसर सचेत करेगा। बस के फ्लोर पर एलईडी लाइटें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें