फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस में टांका लगाते धरे पांच प्रशिक्षु कंडक्टर

Wed, 25 Apr 2018 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम को चूना लगाते पांच प्रशिक्षु कंडक्टर पकड़े गए हैं। जिले के विभिन्न रूटों पर ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षु कंडक्टर निगम को चपत लगा रहे थे। निगम के उड़नदस्ते ने निरीक्षण के दौरान ये कंडक्टर पकड़े हैं।

विज्ञापन


उड़नदस्ते ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए इन्हें निकाल दिया है। निगम को इन कंडक्टरों से सेवाएं लेना महंगा पड़ रहा है। एचआरटीसी पहले से ही वित्तीय घाटे के बोझ से दबा है।

निगम ने घाटे से उबरने के लिए बेरोजगार युवाओं को बसों में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई, लेकिन इस योजना पर ये प्रशिक्षु कंडक्टर पानी फेर रहे हैं। इन प्रशिक्षु कंडक्टरों को 25 रुपये प्रति घंटा दिया जाता है।
विज्ञापन


ये प्रशिक्षु कंडक्टर अब भविष्य में कभी भी एचआरटीसी की नौकरी नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में अड्डा प्रभारी बलवीर का कहना है कि निगम के उड़नदस्ते ने पांच प्रशिक्षु कंडक्टरों को चूना लगाते धरा है। इन प्रशिक्षुओं को मौके पर ही बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें