फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: 350 नई डीजल बसें खरीदेगा एचआरटीसी, बेड़े में 11 नई वोल्वो भी जुड़ेंगी

Thu, 22 Dec 2022 10:47 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला

सार

परिवहन निगम के बेड़े में करीब एक हजार बसें शून्य बुक वैल्यू की हैं। इन्हें निगम प्रबंधन चरणबद्ध बदलने की कवायद में जुटा है। इसके अलावा धर्मशाला के लिए 15 और शिमला के 20 नई इलेक्ट्रिक  बसें खरीद रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम 350 नई डीजल बसें खरीदेगा। इनके अलावा एचआरटीसी के बेड़े में नई 11 वोल्वो बसें भी जुड़ेंगी। शिमला और धर्मशाला के लिए कुल 35 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी। परिवहन निगम के बेड़े में करीब एक हजार बसें शून्य बुक वैल्यू की हैं। इन्हें निगम प्रबंधन चरणबद्ध बदलने की कवायद में जुटा है। इसके अलावा धर्मशाला के लिए 15 और शिमला के 20 नई इलेक्ट्रिक  बसें खरीद रहा है। वर्तमान में शिमला और धर्मशाला में पहले ही इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं ली जा रही हैं।  उल्लेखनीय है कि नई कांग्रेस सरकार के सत्ता पर काबिज होने के तुरंत बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में परिवहन और परिवहन निगम के अधिकारियों की अहम बैठक हुई थी।

विज्ञापन


इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एचआरटीसी की नई बसें और सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाया जाए। परिवहन निगम के अधिकारी बताते हैं कि प्रदेश में पहले इलेक्ट्रिक बसों के लिए बुनियादी ढांचा तैयारी किया जाना है। प्रदेश में जरूरत के अनुसार शहरों में चार्जिंग स्टेशन तैयार करने हैं। इसके बाद बसों और सरकारी वाहनों को ईवी में बदला जाना है। इस दिशा में अधिकारियों ने अध्ययन शुरू कर दिया है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि निगम 250 डीजल, 11 वोल्वो और 35 इलेक्ट्रिक बसें खरीद कर निगम के बेड़े में शामिल की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें