फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 और डाकघरों में बुक होंगी अब बस टिकट

Wed, 02 Dec 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 141 डाकघरों में सफलता पूर्वक एचआरटीसी बसों की ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद डाक विभाग ने अब प्रदेश के 15 अन्य डाकघरों में भी इस सुविधा को शुरू करने का फैसला लिया है। डाक विभाग ने एचआरटीसी प्रबंधन को प्रस्ताव भेज कर अपनी ओर से सभी तैयारियां होने की बात कही है। शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी और सोलन जिला में डाक विभाग ने विस्तार करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


शिमला जिले में सात डाकघरों एचपी पोस्ट आफिस, कॉम्बरमेयर, समरहिल, कसुम्पटी, सीपीआरआई, कोटखाई और रोहड़ू तथा जिला चंबा में डलहौजी, पुखरी, सुरगाणी, मंडी में गौहर, जोगिंद्रनर, जिला कुल्लू में भुंतर और मनाली तथा जिला सोलन में कुठाड़ पोस्ट आफिस में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा देने की डाक विभाग ने तैयारी है।

ऑनलाइन बस टिकट और सीट बुक करवाने के लिए लोगों को 72 घंटे पहले डाक विभाग से संपर्क करना होगा। एक फार्म को भरकर देना होगा। इसमें किस दिन सफर करना है, कहां से कहां तक जाना है, किस बस में यात्रा करनी है? इसकी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग के लिए लोगों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। परिवहन निगम ही डाक विभाग को प्रति बुकिंग चार प्रतिशत कमीशन देगा। डाक विभाग के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मेजर जनरल एके शौरी ने बताया है कि एचआरटीसी प्रबंधन से मंजूरी मिलते ही 15 अन्य डाकघरों में भी सुविधा देना शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर से 14 नवंबर तक 1.22 लाख रुपये की 223 टिकटें डाकघरों की ओर से बेची गई हैं। शिमला मुख्य डाकघर का योगदान सबसे अधिक 54 हजार 451 रुपये रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें