फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में आज भी बाधित रहेगी एचआरटीसी की टैक्सी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की पासिंग करवा रहा है निगम
विज्ञापन


18 में से 9 टैक्सियां ही चला पाएगा परिवहन निगम अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से राजधानी शिमला के उपनगरों और वार्डों से सीटीओ और शिमला क्लब तक संचालित की जा रही राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा वीरवार को भी प्रभावित रहेगी।
इस सेवा में इस्तेमाल हो रही इनोवा गाड़ियों की पासिंग करवाई जा रही है। इसके चलते बुधवार को निर्धारित रूटों पर नौ इनोवा टैक्सियां ही संचालित की गईं। परिवहन निगम की टैक्सी सेवा विंग ने प्रतिदिन नौ-नौ इनोवा गाड़ियों को पासिंग के लिए भेजने का निर्णय लिया है, ताकि कम से कम आधे रूटों पर यात्रियों को टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाई जा सके। निगम को शहर में इस सेवा के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 18 इनोवा गाड़ियां मिली थीं। इन यात्री वाहनों की पासिंग की अवधि पूरी होने पर बुधवार को नौ टैक्सियों को तारादेवी ले जाकर उनकी पासिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। वीरवार को अन्य नौ इनोवा टैक्सियों को पासिंग के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी के लोकल शिमला सिटी डिपो की राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा के प्रभारी एसआर ठाकुर ने बताया कि दो दिनों तक नौ-नौ गाड़ियों के पासिंग के लिए भेजे जाने के कारण सभी रूटों पर नियमित सेवाएं देना संभव नहीं है। वीरवार को भी कुछ रूटों पर टैक्सी सेवा प्रभावित रहेगी। शुक्रवार से पहले की तरह नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि टैक्सी के रूप में संचालित की जा रही 18 इनोवा गाड़ियां 18 से अधिक रूटों पर सेवाएं देती हैं। औसतन एक इनोवा दिनभर में संबंधित रूट पर छह से सात चक्कर लगाती है। ठाकुर ने बताया कि विभिन्न रूटों पर चल रही टैक्सियों के सुचारु संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ कार्यालय शिमला की ओर से निर्धारित तिथियों पर इनकी पासिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें