फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला शहर में अब इन रूटों पर भी चलेंगी टैक्सियां

Fri, 25 Sep 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि शहर के लोगों की सुविधा के लिए कुछ और रूटों पर एचआरटीसी टैक्सियां चलाई जाएंगी। सीटीओ और रिट्स से जल्द टैक्सी सेवा शुरू होगी। लोगों की मांग के अनुरूप टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम ने राज्य गृह विभाग से रूट परमिट के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


परमिट मिलते ही परिवहन निगम शहर के अन्य रूटों पर भी सेवा शुरू कर देगा। वे यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान दोबारा से चार रूटों पर शुरू की गई टैक्सी सेवा के बाद से लगातार शहर के अन्य क्षेत्रों से भी टैक्सियां चलाने की मांग आ रही है। इस पर अब सीटीओ, आईजीएमसी और रिट्स के लिए टैक्सी सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है।

परिवहन निगम वर्तमान में संजौली से आईजीएमसी, सीटीओ से चक्कर, कुसुम्पटी से हाईकोर्ट और ओल्ड बस स्टैंड से लेकर सीटीओ तक टैक्सियां चला रहा है। इससे शहर के बुजुर्ग, बच्चों और आम नागरिकों को भारी राहत मिली है। परिवहन निगम से लगातार शहर के लोग पहले की तरह और टैक्सियां चलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम के मुताबिक शहर में नवबहार से रिट्ज वाया रामचंद्रा चौक, रिट्ज से जाखू, टुटीकंडी से ओल्ड बस स्टैंड या सीटीओ वाया नाभा फागली क्षेत्रों से टैक्सियां चलाने की मांग हो रही। मंत्री के मुताबिक मुख्य शहर के लिए विभिन्न क्षेत्रों से और टैक्सियां चलने से जनता को बड़ी राहत और सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें